Viral Video: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आया हाथी, मौके पर पहुंचकर वन कर्मियों ने किया गजराज का इलाज
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथी एनएच पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया, जिसके बाद वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर गजराज का इलाज किया.
Elephant Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर हाथियों (Elephants) के कई मनमोहक वीडियो आए दिन देखने को मिल जाते हैं. कभी हाथियों के गुस्से और आतंक को देखकर हैरानी होती है, तो कभी उनकी समझदारी और उनके हैरतअंगेज कारनामे हमारे चेहरे पर मुस्कान लाते हैं. हालांकि इन दिनों सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथी एनएच पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया, जिसके बाद वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर गजराज का इलाज किया. करीब 3 दिनों तक हाथी पर नजर रखने और उसकी निगरानी करने के बाद वन कर्मियों ने उसे शांत किया और मौके पर उसका इलाज किया. मौके पर उपचार के दौरान हाथी को सलाइन चढ़ाया गया, अब हाथी ठीक हो रहा है. इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर किया है, जो लोगों के दिलों को जीत रहा है.
देखें वीडियो-
Some good news to cheer. The elephant got hit on NH by a vehicle. After tracking & monitoring the elephant for 3 days, forest personnel tranquillised & treating it at the spot. Natural & effective saline stand. It’s recovering.
Kudos to Deogarh DFO & his staff🙏 pic.twitter.com/QP3vl2NCRG
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) June 24, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2022 12:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

