वायरल

Viral Video: खुद को जोखिम में डालकर बंदरिया ने बचाई बिजली के तार पर लटके नन्हे बंदर की जान, वीडियो हुआ वायरल

एक बंदरिया और नन्हे बंदर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हा बंदर बिजली के तार पर लटका हुआ दिखाई दे रहा है और दूसरी तरफ बिल्डिंग पर उसकी मां नजर आ रही है. बच्चे को बचाने के लिए बंदरिया अपनी जान पर खेल जाती है और नन्हे बंदर को सुरक्षित लेकर लौटती है.

Viral Video: खुद को जोखिम में डालकर बंदरिया ने बचाई बिजली के तार पर लटके नन्हे बंदर की जान, वीडियो हुआ वायरल
बंदरिया ने बचाई नन्हे बंदर की जान (Photo Credits: YouTube)

Viral Video: मां (Mother) अपने बच्चे (Child) को मुसीबत में देखकर उसे बचाने के लिए अपनी जान की बाजी तक लगाने को तैयार हो जाती है. मां की ममता, उसके त्याग और बलिदान का उदाहरण पेश करने वाले कई वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं. इसी कड़ी में एक बंदरिया (Mother Monkey) और नन्हे बंदर (Baby Monkey) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक नन्हा बंदर बिजली के तार पर लटका हुआ दिखाई दे रहा है और दूसरी तरफ बिल्डिंग पर उसकी मां नजर आ रही है. बच्चा बार-बार कूदकर अपनी मां के पास पहुंचने की कोशिश करता है, लेकिन हर बार नाकाम हो जाता है. इसके बाद अपने बच्चे को बचाने के लिए खुद बंदरिया अपनी जान पर खेलते हुए बिल्डिंग की छत से बिजली के तार पर कूद जाती है और अपने बच्चे को बचाकर वापस बिल्डिंग की छत पर आती है.

वैसे तो यूट्यूब पर Newsflare नाम के चैनल द्वारा साल 2020 में शेयर किया गया था, जो एक बार फिर से इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. इस वीडियो पर लोगों ने प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- बिना शर्त वाला सच्चा प्यार और एक मां की भावना, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- मां की ताकत और उसका प्यार... लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं.

देखें वीडियो-

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2022 09:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).