VIDEO: ईरान में महिला की मौत के बाद आक्रोश में लोग, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस स्टेशनों और वाहनों को किया आग के हवाले
ईरान के तेहरान और अन्य ईरानी शहरों में पुलिस द्वारा हिरासत में ली गई महिला की मौत के बाद लोगों का आक्रोश भड़क उठा है. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस स्टेशनों और वाहनों को आग लगा दी, क्योंकि नैतिकता पुलिस द्वारा हिरासत में ली गई एक महिला की मौत से अशांति तेज हो गई है.
ईरान (Iran) के तेहरान (Tehran) और अन्य ईरानी शहरों में पुलिस द्वारा हिरासत में ली गई महिला की मौत के बाद लोगों का आक्रोश भड़क उठा है. प्रदर्शनकारियों (Protesters) ने पुलिस स्टेशनों और वाहनों को आग लगा दी, क्योंकि नैतिकता पुलिस द्वारा हिरासत में ली गई एक महिला की मौत से अशांति तेज हो गई है. आपको बदा दें कि ईरान में हिजाब कानून तोड़ने के आरोप में हिरासत में ली गई एक महिला की मौत के बाद भड़के विरोध प्रदर्शनों में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं आगे आ रही हैं. महसा अमिनी की मौत के बाद हिजाब कानूनों (Hijab Laws) और नैतिकता पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बाद से कम से कम सात लोगों के मारे जाने की खबर है.
बताया जा रहा है कि महिला तेहरान में अपने भाई के साथ थी, जब उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था. पुलिस ने उस पर कानून तोड़ने का आरोप लगाया था, जिसमें बताया गया कि महिलाओं को अपने बालों को हिजाब या हेडस्कार्फ और अपने हाथों और पैरों को ढीले कपड़ों से ढकने की आवश्यकता है. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ऐसी खबरें सामने आई थीं कि पुलिस ने अमिनी के सिर पर डंडों से प्रहार किया और उसके सिर को वाहन पर पटक दिया, जिससे वह कोमा में चली गई. करीब तीन दिनों तक कोमा में रहने के बाद शुक्रवार को उसकी अस्पताल में मौत हो गई.
देखें वीडियो-
Protesters in Tehran and other Iranian cities torched police stations and vehicles as unrest triggered by the death of a woman detained by the morality police intensified, with reports of security forces coming under attack https://t.co/k3bRIwx6v4 pic.twitter.com/1cNWvO9w80
— Reuters (@Reuters) September 22, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2022 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

