Prayagraj Shocker: प्रयागराज के दरियाबाद में युवक ने फेंका देसी बम, धमाके से इलाके में मची अफरा-तफरी; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बमबाजी की घटना है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक, घटना अतरसुइया थाना (Atarsuia Police Station) क्षेत्र के दरियाबाद इलाके की है
Prayagraj Bomb Blast: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बमबाजी की घटना है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक, घटना अतरसुइया थाना (Atarsuia Police Station) क्षेत्र के दरियाबाद इलाके की है, जहां रविवार देर रात एक युवक ने देसी बम (Daryabad Bomb Blast) फेंक दिया, जिससे एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ. धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए. CCTVफुटेज में कैद 50 सेकंड का यह मंजर दिल दहला देने वाला है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस (Prayagraj Police) मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.
पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है. स्थानीय लोगों ने इलाके में रात्रि गश्त (Night Patroling) और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है.
प्रयागराज में युवक ने फोड़ा देसी बम
प्रयागराज -युवक ने विस्फोटक फेंक कर किया धमाका, धमाके का 50 सेकंड का वीडियो वायरल
घटना से आसपास के लोगों में दहशत, पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच में जुटी, अतरसुइया थाना क्षेत्र के दरियाबाद की घटना#Prayagraj @prayagraj_pol @Uppolice pic.twitter.com/BtEqkWC96d
— Dinesh shukla (Journalist) 🇮🇳 (@Dinehshukla) September 23, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2025 03:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

