Viral Video: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर जख्मी हुआ बाघ, नागझिरा से हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
महाराष्ट्र के भंडारा में स्थित नागझिरा सेंचुरी से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाघ बुरी तरह से जख्मी हो गया.
Tiger Viral Video: जंगलों के बीच मौजूद सड़कों से कई बार लोग तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए निकल जाते हैं, जिसका खामियाजा जंगल के जानवरों (Animals) को भुगतना पड़ जाता है. कई बार जंगली जानवर (Wild Animals) तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आकर जख्मी हो जाते हैं, जबकि कई मौत की आगोश में समा जाते हैं. इस बीच महाराष्ट्र (Maharashtra) के भंडारा (Bhandara) में स्थित नागझिरा सेंचुरी से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाघ बुरी तरह से जख्मी हो गया.
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी प्रवीण कास्वां ने शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- प्रिय मित्रों, वन्यजीव आवासों में रास्ते का पहला अधिकार वन्यजीवों का है, इसलिए हमेशा सुरक्षित और धीमी गति से यात्रा करें. यह बाघ नागझिरा में वाहन की चपेट में आ गया... वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह जख्मी हालत में बाघ सड़क के उस पार जाने की कोशिश करता है. यह भी पढ़ें: Video: बेबी टाइगर ने भाई को 'भालू के हमले' से बचाया, इंटरनेट पर क्यूट वीडियो वायरल
देखें वीडियो-
Dear friends Wildlife has first right of way in #wildlife habitats. So always travel safely & slowly. This tiger hit by vehicle at Nagzira. Via @vijaypTOI pic.twitter.com/fpx6zlKQDI
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) August 11, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2023 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

