Thieves Caught On Camera: बुलंदशहर में दंपत्ति ने ज्वेलरी शॉप से चुराए 6 लाख के सोने के गहने, चोरी कैमरे में कैद
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है. डीएम रोड पर स्थित एक फेमस ज्वेलरी शोरूम में एक जोड़े ने ग्राहक बनकर घुसने के बाद ₹6 लाख से अधिक मूल्य का सोने का हार चुरा लिया. यह पूरी घटना दूकान में मौजूद सीसीटीवी में कैद हो गई. फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला जौहरी से एक-एक कर हार दिखाने को कहती है...
बुलंदशहर, 2 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है. डीएम रोड पर स्थित एक फेमस ज्वेलरी शोरूम में एक जोड़े ने ग्राहक बनकर घुसने के बाद ₹6 लाख से अधिक मूल्य का सोने का हार चुरा लिया. यह पूरी घटना दूकान में मौजूद सीसीटीवी में कैद हो गई. फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला जौहरी से एक-एक कर हार दिखाने को कहती है और फिर चालाकी से एक हार अपनी गोद में रख लेती है. इसी दौरान वह एक हार का डिब्बा अपनी साड़ी के नीचे छिपा लेती है, जबकि दुकानदार अन्य हार दिखाने में व्यस्त होता है. दुकानदार ने जब सीसीटीवी फूटेज चेक किया तो हार के चोरी होने का पता चला. दुकानदार ने पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस दंपत्ति की तलाश में जुटी हुई है. यह भी पढ़ें: 'Movie-Like' Robbery Video: महाराष्ट्र के धाराशिव में चलती ट्रक में चोरी कैमरे में कैद, 6 गिरफ़्तार (वीडियो देखें)
बुलंदशहर में दंपत्ति ने ज्वेलरी शॉप से चुराए 6 लाख के सोने के गहने
बुलंदशहर
➡ज्वेलरी शोरूम से लाखों रुपये की चोरी
➡साथी संग ग्राहक बनकर आई थी महिला
➡सोने का हार चोरी करते CCTV में कैद
➡करीब 6 लाख का हार चोरी कर चलती बनी
➡थाना नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला #BulandshahrTheft #JewelryHeist | @bulandshahrpol pic.twitter.com/vbAESvI3dv
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) October 1, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2025 06:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

