'Movie-Like' Robbery Video: महाराष्ट्र के धाराशिव में चलती ट्रक में चोरी कैमरे में कैद, 6 गिरफ़्तार (वीडियो देखें)
सोशल मीडिया पर एक फ़िल्मी चोरी की घटना वायरल हो रही है, जिसमें चलती ट्रक पर चढ़कर दो लोगों को चोरी करते हुए देखा जा सकता है. चोरी की यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई. यह घटना महाराष्ट्र के सोलापुर-धुले राजमार्ग पर धाराशिव गांव के आसपास की बताई जा रही है. फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार चोरों का समूह चलती ट्रक पर चढ़ गया और सामान चुरा लिया...
सोशल मीडिया पर एक फ़िल्मी चोरी की घटना वायरल हो रही है, जिसमें चलती ट्रक पर चढ़कर दो लोगों को चोरी करते हुए देखा जा सकता है. चोरी की यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई. यह घटना महाराष्ट्र के सोलापुर-धुले राजमार्ग पर धाराशिव गांव के आसपास की बताई जा रही है. फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार चोरों का समूह चलती ट्रक पर चढ़ गया और सामान चुरा लिया. वीडियो में पैक ट्रक को फाड़ते हुए और चोरी का सामान फेंककर अपने साथियों को देते हुए दिखाई दे रहे हैं. जो गाड़ी से उनके पीछे आ रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह भी पढ़ें: Nagpur Mumbai Samruddhi Mahamarg: नागपुर मुंबई समृद्धि महामार्ग पर ठोंक दी बड़ी बड़ी कीलें, लोगों के वाहन हुए पंचर, VIDEO आया सामने
चलती ट्रक में चोरी
Movie-style robbery caught on camera at Kolhapur highway at Dharashiv; Police nabs two@fpjindia #maharashtra #news #crime #viralvideo pic.twitter.com/lMpyflswTn
— Manasi (@Manasisplaining) September 11, 2025
आरोपियों की गिरफ़्तारी के बाद पुलिस ने दिया स्टेटमेंट
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2025 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

