देश

Shahjahanpur: दो साल पहले लिंग परिवर्तन कराकर सरिता से बना था शरद सिंह, अब घर में गूंजी किलकारी, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दो साल पहले लिंग परिवर्तन करके सरिता से शरद सिंह बनने वाली महिला ने काफी सुर्खियां बटोरी थी. अब लिंग परिवर्तन करवाकर शरद सिंह बने शख्स के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है.

Shahjahanpur: दो साल पहले लिंग परिवर्तन कराकर सरिता से बना था शरद सिंह, अब घर में गूंजी किलकारी, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

Shahjahanpur Sex Change Story: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में दो साल पहले लिंग परिवर्तन (Sex Change) करके सरिता से शरद सिंह (Sharad Singh) बनने वाली महिला ने काफी सुर्खियां बटोरी थी. अब लिंग परिवर्तन करवाकर शरद सिंह बने शख्स के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है. शरद सिंह की पत्नी ने एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन से बेटे को जन्म दिया है और पिता बनने के बाद वो बेहद खुश है. बता दें कि साल 2023 की शुरुआत में उन्होंने मध्य प्रदेश के इंदौर में सर्जरी के जरिए अपना लिंग परिवर्तन करा लिया था, जिसके बाद वो सरिता से शरद सिंह बन गए. जेंडर चेंज कराने के बाद शरद सिंह ने 23 नवंबर 2023 को पीलीभीत के देवहा गांव निवासी महिला मित्र सविता सिंह से शादी कर ली थी. बुधवार को सुबह प्रसव पीड़ा होने पर सविता सिंह को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने ऑपरेशन के जरिए एक बेटे को जन्म दिया. यह भी पढ़ें: From Lalita to Lalit Salve: 'लिंग परिवर्तन' के 5 साल बाद पिता बने ललित साल्वे, जानें कैसा रहा एक कांस्टेबल का असाधारण सफर

लिंग परिवर्तन कराने वाले शरद सिंह बने पिता

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2025 12:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).