देश

From Lalita to Lalit Salve: 'लिंग परिवर्तन' के 5 साल बाद पिता बने ललित साल्वे, जानें कैसा रहा एक कांस्टेबल का असाधारण सफर

लालित का जन्म लड़की के रूप में हुआ था. वह 2010 में एक महिला के रूप में पुलिस बल में शामिल हुई. 2013 में पुलिस ने उनके शरीर में बदलाव देखा और मेडिकल टेस्ट कराया, जिससे उनमें Y क्रोमोसोम की मौजूदगी की पुष्टि हुई.

From Lalita to Lalit Salve: 'लिंग परिवर्तन' के 5 साल बाद पिता बने ललित साल्वे, जानें कैसा रहा एक कांस्टेबल का असाधारण सफर

 महाराष्ट्र-20 जनवरी: बीते कुछ सालों में महाराष्ट्र के बीड जिले में ललिता से ललित बनने के लिए लिंग परिवर्तन कराने वाले पुलिस कांस्टेबल लालित कुमार साल्वे ने जीवन का एक उल्लेखनीय सफर पूरा किया है और अब वह पिता भी बन गए हैं.

कुछ साल पहले महाराष्ट्र पुलिस में कांस्टेबल पद पर तैनात महिला लिंग परिवर्तन कर पुरुष बनी थी. साल 2013 में उनके अंदर पुरुष के गुण विकसित होने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने अपना लिंग परिवर्तन कराया. साल 2020 में उन्होंने शादी की थी और अब 4 साल के बाद  15 जनवरी को वह एक बच्चे के पिता बने हैं.

बीड जिले के माजलगांव तालुका के राजेगांव के रहने वाले ललित साल्वे परिवार में नए सदस्य के आने से खुश हैं. लेकिन आज भी उन्हें एक महिला से पुरुष बनने के संघर्षपूर्ण जीवन की याद आती है. ये भी पढ़ें- HC Allows Sex Change Surgery: लिंग परिवर्तन कराना चाहती थी महिला सिपाही, हाईकोर्ट ने सर्जरी की दी अनुमति

लालित का जन्म जून 1988 में ललिता सलवे यानि लड़की के रूप में हुआ था. वह 2010 में एक महिला के रूप में पुलिस बल में शामिल हुई. 2013 में पुलिस ने उनके शरीर में बदलाव देखा और मेडिकल टेस्ट कराया, जिससे उनमें Y क्रोमोसोम की मौजूदगी की पुष्टि हुई.

डॉक्टरों ने कहा कि जहां पुरुषों में एक X और एक Y क्रोमोसोम होता है, वहीं महिलाओं में दो X क्रोमोसोम होते हैं. उन्होंने बताया था कि सलवे को 'जेंडर डिस्फोरिया' था और उन्हें लिंग पुनर्निर्माण सर्जरी कराने की सलाह दी थी.

राज्य सरकार से अनुमति मिलने के बाद कांस्टेबल ने 2018 में लिंग परिवर्तन सर्जरी कराई थी. 2018 से 2020 के बीच उन्होंने तीन सर्जरी कराई. सलवे ने 2020 में छत्रपति संभाजीनगर की रहने वाली सीमा से शादी की.

सलवे ने पत्रकारों से कहा, 'एक महिला से पुरुष बनने का मेरा सफर संघर्षों से भरा था. इस दौरान मुझे कई लोगों का साथ मिला जिसके लिए मैं भाग्यशाली हूं. हमारी अपनी संतान की इच्छा थी. उन्होंने कहा, 'मैं खुश हूं कि अब मैं पिता बन गया हूं.'

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2024 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).