वायरल

Viral Video: रैंप वॉक करती मॉडल्स की ड्रेस देखकर भड़का लोगों का गुस्सा, अनोखे फैशन सेंस का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर अजीबो-गरीब फैशन सेंस की झलक दिखाने वाले एक फैशन शो का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रैंप वॉक के दौरान मॉडल्स अनोखे और अजीबो-गरीब फैशन के कपड़ों में नजर आ रही हैं. रैंप वॉक करती मॉडल्स के कपड़े देख सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा भड़क उठा है.

Viral Video: रैंप वॉक करती मॉडल्स की ड्रेस देखकर भड़का लोगों का गुस्सा, अनोखे फैशन सेंस का वीडियो हुआ वायरल
अजीबो-गरीब फैशन (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: वक्त के साथ-साथ लोगों के फैशन (Fashion) में भी काफी बदलाव आए हैं. आज के इस मॉडर्न दौर में कई लोग फैशन डिजाइनर (Fashion Designer) से अपने कपड़े डिजाइन करवाते हैं, जबकि कई फैशन डिजाइनर कुछ अलग करने के चक्कर में सुर्खियों में आ जाते हैं. सोशल मीडिया पर अजीबो-गरीब फैशन सेंस (Fashion Sense) की झलक दिखाने वाले एक फैशन शो का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें रैंप वॉक (Ramp Walk) के दौरान मॉडल्स अनोखे और अजीबो-गरीब फैशन के कपड़ों में नजर आ रही हैं. रैंप वॉक करती मॉडल्स के कपड़े देख सोशल मीडिया (Social Media) यूजर्स का गुस्सा भड़क उठा है और लोग जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं.

वैसे तो फैशन डिजाइनर ने अपनी कल्पना और पूरी मेहनत से इन अजीबो-गरीब ड्रेसेज को बनाया है, लेकिन अधिकांश सोशल मीडिया यूजर्स को उनका यह फैशन सेंस पसंद नहीं आ रहा है. मॉडल्स की ड्रेसेस को देखकर लोगों ने कमेंट्स के जरिए अपना गुस्सा भी जाहिर किया है. इस वीडियो को @Figensport नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- मेरे लिए यह कभी फैशनेबल नहीं है, वे क्या कर रहे हैं.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2023 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).