देश

Viral Video: ट्रेन की 2nd AC कोच में बिना टिकट घुसे पुलिसवाले, यात्रियों ने काट दिया जबरदस्त बवाल

सोशल मीडिया में बिना टिकट ट्रेन की सेकेंड एसी बोगी में यात्रा करे दो पुलिस अधिकारियों का वीडियो वायरल हो रहा है.

Viral Video: ट्रेन की 2nd AC कोच में बिना टिकट घुसे पुलिसवाले, यात्रियों ने काट दिया जबरदस्त बवाल
Photo- X

Viral Video: सोशल मीडिया में बिना टिकट ट्रेन की सेकेंड एसी कोच में यात्रा करे दो पुलिस अधिकारियों का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि कुछ यात्री पुलिसवालों का वीडियो बना रहे हैं और उन्हें दूसरी बोगी में जाने के लिए कह रहे हैं. इस पर पुलिसकर्मियों ने कहा कि वह अपनी ड्यूटी पर हैं. लेकिन, जब उनसे उनके 'ट्रेन पास' के बारे में भी पूछा गया, तो वे कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए. इस पर यात्री उन्हें ट्रेन बदलने के लिए कहने लगे. इस दौरान पुलिसवालों ने धमकी देते हुए कहा कि अगली बार मिलोगे तो देख लेंगे. हालांकि, यह वीडियो कब और कहां का है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. इस वीडियो को देखने के बाद 'एक्स' यूजर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा,  'वे बिना टिकट के बस और ऑटो में भी यात्रा करते हैं'. दूसरे व्यक्ति ने कहा, 'अगर आप बिना टिकट के यात्रा कर रहे हैं और इसके अलावा आप यात्रियों को धमका रहे हैं, तो आप पूरी तरह से गलत हैं'. वहीं तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए है या यात्रियों को धमकाने के लिए'.

ये भी पढें: Noida Viral Video: नोएडा में युवक ने चलती कार से लहराया पिस्टल, ट्रैफिक पुलिस ने काट दिया 30 हजार रुपये का चालान

ट्रेन की 2nd AC कोच में बिना टिकट यात्रा कर रहे थे पुलिसवाले, फिर...

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2024 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).