Noida Viral Video: नोएडा में युवक ने चलती कार से लहराया पिस्टल, ट्रैफिक पुलिस ने काट दिया 30 हजार रुपये का चालान
Photo- X

Noida Viral Video: नोएडा में एक युवक द्वारा चलती कार के सनरूफ से निकलकर पिस्टल लहराने का वीडियो सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि युवक एक हाथ में गन लिए है और दूसरी हाथ में मोबाइल लेकर इसका वीडियो बना रहा है. इसी दौरान सड़क से गुजर रहे किसी अन्य राहगीर ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. इस वीडियो के वायरल होने के बाद नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और यातायात नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गाड़ी का 30 हजार का ई-चालान काट दिया. पुलिस ने बताया कि यह घटना महामाया फ्लाईओवर से पहले नोएडा एक्सप्रेसवे पर घटी है. स्टंट करने वाली गाड़ी दिल्ली की बताई जा रही है.

ये भी पढें: Noida Viral Video: ‘पति और देवर के सामने मेरा रेट पूछा’, नोएडा के गार्डेन गैलेरिया मॉल में बवाल के बाद युवती ने लगाए गंभीर आरोप

नोएडा में युवक ने चलती कार से लहराया पिस्टल