Noida Viral Video: 'पति और देवर के सामने मेरा रेट पूछा', नोएडा के गार्डेन गैलेरिया मॉल में बवाल के बाद युवती ने लगाए गंभीर आरोप
उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इसमें एक महिला कह रही है कि मैं अपने पति और देवर के साथ बार में आई थी. यहां कुछ लोगों ने मेरे साथ अभद्रता की.
Noida Viral Video: उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इसमें एक महिला कह रही है कि मैं अपने पति और देवर के साथ बार में आई थी. यहां कुछ लोगों ने मेरे साथ अभद्रता की. उन्होंने मेरा रेट पूछा. मैंने इसका विरोध किया तो वह मारपीट करने लगे. दूसरे ग्रुप की लड़की ने मुझे धमकाया और कहा कि वो डीएसपी की बेटी है. मुझ पर झूठा केस दर्ज करवा देगी. इस मामले में सही कार्रवाई करने की बजाय पुलिस उल्टा हमें ही दोषी ठहराने लगी. क्या यही योगी आदित्यनाथ सरकार का इंसाफ है? हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए पता चला है कि इस झगड़े के बाद पुलिस दोनों पक्षों को जीआईपी चौकी ले गई थी. जहां दोनों पक्षों ने पहले एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए, फिर आपस में समझौता करके मामले को रफा दफा कर दिया.
नोएडा के गार्डेन गैलेरिया मॉल में बवाल के बाद युवती ने लगाए गंभीर आरोप
नोएडा : गार्डन गैलेरिया मॉल के अंदर बार में दो पक्ष भिड़े
एक पक्ष पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप
महिला का GIP चौकी के बाहर का वीडियो वायरल
महिला ने अभद्रता के लगाए गंभीर आरोप
दोनों पक्षों ने पुलिस को नहीं दी लिखित शिकायत
रविवार की बताई जा रही घटना@noidapolice @CP_Noida #Noida pic.twitter.com/r6LZW4Dq94
— News1India (@News1IndiaTweet) August 6, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2024 04:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

