देश

Noida Shocker: ये स्टूडेंट हैं या गैंगस्टर? भौकाल जमाने के लिए गाड़ी से पुलिस बैरिकेड घसीटा, पिस्टल दिखाकर VIDEO बनाया

नोएडा से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ युवकों ने पुलिस बैरिकेडिंग को गाड़ी से रस्सी से बांधकर सड़कों पर घसीट दिया. बताया जा रहा है कि ये घटना दनकौर इलाके की है.

Noida Shocker: ये स्टूडेंट हैं या गैंगस्टर? भौकाल जमाने के लिए गाड़ी से पुलिस बैरिकेड घसीटा, पिस्टल दिखाकर VIDEO बनाया
Photo- @madanjournalist/X

Noida Shocker: नोएडा से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ युवकों ने पुलिस बैरिकेडिंग को गाड़ी से रस्सी से बांधकर सड़कों पर घसीट दिया. बताया जा रहा है कि ये घटना दनकौर इलाके की है और वीडियो में दिख रहे युवक एक नामी यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बैरिकेड को कार से खींचा जा रहा है, और कार की सीट पर पिस्टल भी रखी हुई है. इस वीडियो को खुद ही सोशल मीडिया पर शेयर किया गया ताकि भौकाल जमाया जा सके.

इस हरकत को देखकर लोगों में नाराज़गी है और इसे पुलिस के सम्मान के खिलाफ सीधी चुनौती माना जा रहा है. फिलहाल, पुलिस वीडियो की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान की जा रही है.

ये भी पढें: Greater Noida Shocker: सावधान! ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने से पूरा परिवार पहुंचा अस्पताल, बिना लाइसेंस चल रहा था स्टॉल (Watch Video)

कार से पुलिस बैरिकेड घसीटा, पिस्टल भी दिखाई

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2025 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).