वायरल

पालतू बिल्ली ने अपनी मदद से बनाया मालकिन के काम को आसान, Viral Video देख आप भी करेंगे तारीफ

सोशल मीडिया पर बिल्ली मौसी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला बॉक्स में सामान रखने के बाद टेप से उसे चिपकाती है, जिसमें बिल्ली उसकी मदद करती है.

पालतू बिल्ली ने अपनी मदद से बनाया मालकिन के काम को आसान, Viral Video देख आप भी करेंगे तारीफ
काम में मदद करती बिल्ली (Photo Credits: X)

Viral Video: लोग अक्सर अपने घर में कुत्ते और बिल्ली (Cat)  जैसे जानवरों (Animals) को पालते हैं, जो मालिक के प्रति न सिर्फ ईमानदारी बरतते हैं, बल्कि घर के कामों में भी मदद करते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर बिल्ली मौसी का एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक महिला बॉक्स में सामान रखने के बाद टेप से उसे चिपकाती है, जिसमें बिल्ली उसकी मदद करती है. बिल्ली टेप को अपने दांतों से कांटकर अपनी मालकिन के काम को आसान करती है. इस वीडियो में बिल्ली के टैलेंट को देखकर आप भी उसकी तारीफ करेंगे.

इस वीडियो को @CatWorkers नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है- अगर आप प्यारे नहीं हो सकते तो मददगार बनें. सौभाग्य से यह बिल्ली दोनों है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 3.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: जान बचाने वाले शख्स पर अपना दिल हार बैठी बिल्ली मौसी, भावुक करने वाला वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2023 01:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).