वायरल

जान बचाने वाले शख्स पर अपना दिल हार बैठी बिल्ली मौसी, भावुक करने वाला वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स मलबे में फंसी बिल्ली की जान बताता है. बिल्ली मौसी जान बचाने वाले से इस कदर प्रभावित हो जाती है कि वो अपना दिल ही हार बैठती है.

जान बचाने वाले शख्स पर अपना दिल हार बैठी बिल्ली मौसी, भावुक करने वाला वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)
शख्स पर दिल हार गई बिल्ली मौसी (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: मारने वाले से कही ज्यादा बड़ा बचाने वाला होता है, इसलिए किसी की जान बचाने वाले शख्स को ईश्वर का दूसरा रूप माना जाता है. इंसान तो इंसान जानवर भी अपनी जान बचाने वाले शख्स के मुरीद हो जाते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक इमोशनल वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स मलबे में फंसी बिल्ली (Cat) की जान बचाता है. बिल्ली मौसी जान बचाने वाले से इस कदर प्रभावित हो जाती है कि वो अपना दिल ही हार बैठती है. बिल्ली को शख्स से इतना ज्यादा लगाव हो जाता है कि वो जान बचाने वाले शख्स को छोड़ने का नाम ही नहीं लेती है.

भावुक करने वाले इस वीडियो को @historyinmemes नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 2.4M व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- बहुत ही प्यारा वीडियो है, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- इस वीडियो को देखने के बाद बेहद खुशी हो रही है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2023 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).