Viral Video: मोबाइल पर बात कर रही महिला अचानक मेनहोल में गिरी, लोगों ने 15 सेकेंड में बचाई जान
महिला फोन पर बात करते हुए जा रही थी और सड़क के बीचों-बीच सात से आठ फीट गड्ढे वाला यह मैनहोल खुला हुआ था. इसी दौरान महिला अचानक मैनहोल में गिर गई. महिला के गिरते ही मौके पर मौजूद लोगों ने उसे 15 सेकेंड के भीतर बाहर निकाल लिया.
बिहार: पटना (Patna) में एक महिला सड़क पर बने मेनहोल में गिर गई. इस हादसे का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है. ये महिला फोन पर बात करते हुए जा रही थी और सड़क के बीचों-बीच सात से आठ फीट गड्ढे वाला यह मैनहोल खुला हुआ था. इसी दौरान महिला अचानक मैनहोल में गिर गई. महिला के गिरते ही मौके पर मौजूद लोगों ने उसे 15 सेकेंड के भीतर बाहर निकाल लिया. घटना गुरुवार शाम 5.30 बजे की है. हादसे में महिला को हल्की खरोंच आई है. घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.
घटना के बाद लोगों में प्रशासन की मनमानी से काफी आक्रोश है. आरोप है कि सिटी क्षेत्र में ऐसे मेनहोल ज्यादा हैं जो मौत का खतरा बन गए हैं. महिला के साथ रात में घटना हुई होती या फिर किसी की नजर नहीं पड़ती तो उसकी जान चली जाती.
पूरे पटना शहर में हज़ारों ऐसे मैनहोल हैं जिनमें ढक्कन नहीं है! सरकार को रत्तीभर फ़िक्र नहीं है नागरिकों की! pic.twitter.com/WWiN5An7Qi
— RJD Patna (@patna_RJD) April 22, 2022
खतरनाक VIDEO! ध्यान दें आप राजधानी में हैं!पटना में नमामि गंगे और मेट्रो का प्रोजेक्ट चल रहा है.किसी की जान भी चली जाए.कहीं चेंबर खुला है तो कहीं सड़कों को तोड़कर छोड़ दिया गया है.नतीजा देखिए क्या हो रहा है.Edited by @iajeetkumar pic.twitter.com/A6hOk2dWod
— Prakash Kumar (@kumarprakash4u) April 22, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2022 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

