VIDEO: शिमला में निर्माणाधीन टनल के मुहाने पर भारी भूस्खलन, बाल-बाल बचे मजदूर
हिमाचल प्रदेश भारी बारिश का दौर जारी है. इस बीच शिमला में एक निर्माणाधीन सुरंग के मुहाने पर भारी भूस्खलन हुआ है. इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि सुरंग में निर्माणकार्य के दौरान कीचड़ और पत्थर नीचे गिर रहा है.
Shimla Landslide: हिमाचल प्रदेश भारी बारिश का दौर जारी है. इस बीच शिमला में एक निर्माणाधीन सुरंग के मुहाने पर भारी भूस्खलन हुआ है. इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि सुरंग में निर्माणकार्य के दौरान कीचड़ और पत्थर नीचे गिर रहा है. गनीमत रही कि मजदूरों ने समय रहते इसे देख लिया और तुरंत बाहर निकल आए. सुरंग के अंदर मौजूद मशीनों को भी मौके से निकाल लिया गया. जानकारी के अनुसार, यह भूस्खलन शकराल-ढली फोरलेन की चलौंठी के पास निर्माणाधीन टनल के मुहाने पर हुआ है. यहां 400 मीटर लंबी टनल की खुदाई का काम चल रहा था, लेकिन खुदाई से पहले ही टनल के ऊपर पहाड़ी का बड़ा हिस्सा गिर गया. फिलहाल, लोक निर्माण विभाग ने टनल का मुहाना खोलने के लिए मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है.
शिमला में निर्माणाधीन टनल के मुहाने पर भारी भूस्खलन
Under-construction tunnel collapses in Himachal Pradesh's Shimla. The incident happened following heavy rain in parts of the state.
Labours were evacuated and machines were taken out from inside the tunnel in time, soon after the workers saw mud and stones rolling down.… pic.twitter.com/3paOnh2IWz
— Vani Mehrotra (@vani_mehrotra) August 13, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2024 11:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

