वायरल

आत्महत्या करने के इरादे से रेलवे ट्रैक पर लेट गया शख्स, सामने से आ रही थी तेज रफ्तार ट्रेन और फिर... (Watch Viral Video)

मुंबई के शिवड़ी रेलवे स्टेशन से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक शख्स आत्महत्या करने के इरादे से रेलवे ट्रैक पर लेट जाता है और सामने से तेज रफ्तार ट्रेन आती है, फिर जो होता है वो वाकई हैरान करने वाला है.

आत्महत्या करने के इरादे से रेलवे ट्रैक पर लेट गया शख्स, सामने से आ रही थी तेज रफ्तार ट्रेन और फिर... (Watch Viral Video)
रेलवे ट्रैक पर लेटा शख्स (Photo Credits: File Twitter)

मुंबई (Mumbai) के शिवड़ी रेलवे स्टेशन से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक शख्स आत्महत्या (Suicide) करने के इरादे से रेलवे ट्रैक (Railway Track) पर लेट जाता है और सामने से तेज रफ्तार ट्रेन आती है. अचानक शख्स को ट्रैक पर देखकर मोटरमैन अपनी सूझबूझ दिखाते हुए फौरन इमरजेंसी ब्रेक लगाता है. हालांकि कुछ पल के लिए लगता है कि शख्स की जान नहीं बच पाएगी, लेकिन तभी चमत्कार होता है. ट्रेन शख्स से कुछ ही दूरी पर रूकती है और दूसरी तरफ से आरपीएफ के जवान आते हैं और शख्स को फौरन पटरी से उठाते हैं. रेलवे मंत्रालय ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है- मोटरमैन द्वारा किया गया सराहनीय कार्य. मुंबई के शिवड़ी स्टेशन पर मोटरमैन ने देखा कि एक व्यक्ति ट्रैक पर लेटा है, उन्होंने तत्परता एवं सूझबूझ से इमरजेंसी ब्रेक लगाकर व्यक्ति की जान बचाई. आपकी जान कीमती है, घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2022 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).