देश

Maharashtra: कोल्हापुर में पंचगंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए नवविवाहित दंपत्ति की पहल, शादी होते ही किया यह काम, देखें VIDEO

कोल्हापुर से एक नवविवाहित दंपत्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें शादी के तुरंत बाद ही कपल पंचगंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए सराहनीय पहल करते हुए नदी से जलकुंभी को निकालने में जुट जाता है.

Maharashtra: कोल्हापुर में पंचगंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए नवविवाहित दंपत्ति की पहल, शादी होते ही किया यह काम, देखें VIDEO
नवविवाहित दंपत्ति की सराहनीय पहल (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: महाराष्ट्र (Maharashtra) के कोल्हापुर (Kolhapur) से एक नवविवाहित दंपत्ति (Newly Married Couple) का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें शादी के तुरंत बाद ही कपल पंचगंगा (Panchganga) को प्रदूषण मुक्त (Pollution Free) करने के लिए सराहनीय पहल करते हुए नदी से जलकुंभी को निकालने में जुट जाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के जोड़े में ही दूल्हा-दुल्हन नदी के पास पहुंचते हैं और जलकुंभी को निकालकर किनारे पर फेंकते हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- यह सब दिखावा है लाइमलाइट के लिए, अगर ऐसा ही कुछ करना चाहते तो शादी से पहले भी कर सकते थे, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- जब तक सारी जलकुंभी न निकल जाए, तब तक दोनों को जाने न दें. यह भी पढ़ें: Bride caught sleeping During Wedding: शादी की रस्मों से पहले दुल्हन को आ गई नींद, मजेदार वीडियो हुआ वायरल

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2023 01:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).