Instagram पर वाइन ग्लास के साथ भगवान शिव के GIF स्टिकर को लेकर बढ़ा विवाद, दिल्ली में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के खिलाफ शिकायत दर्ज
फेसबुक के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम की मुसीबतें बढ़ती दिख रही हैं, क्योंकि दिल्ली में इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. दरअसल, इंस्टाग्राम पर हाथ में वाइन लिए भगवान शिव के जीआईएफ को देखने के बाद यह विवाद बढ़ा है. इस जीआईएफ को देखकर लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम की आलोचना की है.
फेसबुक (Facebook) के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) पर वाइन ग्लास के साथ भगवान शिव (Lord Shiva) के जीआईएफ को लेकर विवाद बढ़ने लगा है. भगवान शिव के इस विवादित जीआईएफ (GIF) को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इंस्टाग्राम की आलोचना की है. इंस्टाग्राम पर भगवान शिव के इस जीआईएफ को देखकर लोगों की भावनाए आहत हुई हैं, जिसमें महादेव अपने हाथ में वाइन का ग्लास थामे नजर आ रहे हैं. कई यूजर्स ने इंस्टाग्राम पर दिखाई देने वाले नए जीआईएफ को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया. वायरल हो रहा जीआईएफ तब सामने दिखाई देता है, जब कोई यूजर ऐप पर शिव (Shiva) सर्च करता है.
इससे पहले, कर्नाटक के लोगों को चोट पहुंचाने के लिए अमेजन और गूगल की भी आलोचना हुई थी. अमेजन को तब आलोचना का सामना करना पड़ा, जब उपयोगकर्ताओं ने दावा किया कि कर्नाटक ध्वज और प्रतीक के रंगों वाली एक बिकिनी कनाडा की साइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है. इस बीच गूगल को एक सर्च रिजल्ट के लिए लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा, जिसने कन्नड़ को भारत की सबसे बदसूरत भाषा के रूप में दिखाया था.
देखें ट्वीट
What the hell is going on is every body seeing these People what type of picture Insta team using in reels for Lord Shiva.
India goverment please take action else we need to go to court. #Instagram #MarkZuckerberg #PMOIndia #AmitShah #BJP4India #BJP4UP #CMYogiAdityanath pic.twitter.com/pd0ciKCLG4
— Amardeep Tanwar (@AmardeepTanwar7) June 8, 2021
ये भगवान शिव का अनादर
This shiva sticker on Instagram disrespects hindu God Shiv ji.@instagram is islamgram? pic.twitter.com/VSt1W27A9R
— Shahcastic - Mota bhai 😎 (@shahcastic) June 8, 2021
इंस्टाग्राम पर Shiva सर्च करने पर
When You Search "SHIVA" On Instagram GIF#HinduphoicInstagram
Insulting our lord shiva😑😑😤 pic.twitter.com/EUg4OMtMl7
— 𝙰𝚛𝚙𝚒𝚝𝚊 𝚂𝚒𝚗𝚐𝚑 (@_arpitasng) June 8, 2021
इंस्टाग्राम के खिलाफ नाराजगी
When you search Shiva on Instagram . pic.twitter.com/qsLwW3RspF
— मंजीत सिंह (@manjeet_singhiz) June 8, 2021
दिल्ली में इंस्टाग्राम के खिलाफ एफआईआर दर्ज
BREAKING NEWS: Lord Shiva को आपत्तिजनक तरीके से दिखने पर Instagram के खिलाफ Delhi में FIR दर्ज़ - हिन्दुओं की धार्मिक भावना पर ठेस पहुँचाने के लिए FIR हुई दर्ज़
WATCH LIVE: https://t.co/0Nm74Te2rW #Instagram #InstagramBan @DelhiPolice @instagram @ShamsherSLive pic.twitter.com/5GKecVzZUU
— ZEE HINDUSTAN (@Zee_Hindustan) June 8, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2021 09:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

