पहाड़ियों पर गिरी ताजा बर्फ से महिला पर्यटक ने बनाई आइसक्रीम, लोगों ने बताया इसे अनहेल्दी (Watch Viral Video)
बर्फबारी की ताजा बर्फ से आइस्क्रीम बनाती एक महिला पर्यटक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बर्फ से बनी आइसक्रीम को देख लोग उसे अनहेल्दी बता रहे हैं.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर अजीबो-गरीब फूड एक्सपेरिमेंट के वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. इसी कड़ी में बर्फबारी (Snowfall) की ताजा बर्फ से आइस्क्रीम (Ice Cream) बनाती एक महिला पर्यटक (Tourists) का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बर्फ से बनी आइसक्रीम को देख लोग उसे अनहेल्दी बता रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से एक महिला जमीन पर पड़ी कुछ बर्फ उठाती है और उसे एक बाउल में रखती है, फिर उसमें थोड़ा सा कंडेंस्ड मिल्क और वेनिला एसेंस मिलाती है. मनाली में रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में हिल स्टेशन पर गिरी बर्फ से आइसक्रीम बनाती महिला को देख लोग हैरान हो रहे हैं.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ठाकुर सिस्टर्स नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया है, जो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है. इस वीडियो पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने स्नोफॉल वाली बर्फ से बनी इस आइस्क्रीन को अनहेल्दी बताया है, जबकि कई लोगों ने इसे सेहत के लिए हानिकारक बताया है. यह भी पढ़ें: Mango Pizza: मैंगो पानी पुरी के बाद मैंगो पिज्जा इंटरनेट पर वायरल, भड़के खाने के शौकीन, देखें वीडियो
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2023 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

