नन्हे डॉगी और बेबी डक की क्यूट दोस्ती ने जीता सबका दिल, Viral Video देख बन जाएगा आपका दिन
सोशल मीडिया पर एक नन्हे पपी और बेबी डक का क्यूट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों के बीच गजब की बॉन्डिंग देखने को मिल रही है. इसके साथ ही दोनों एक-दूसरे के साथ जमकर मस्ती और उछल-कूद करते नजर आ रहे हैं.
Viral Video: जिस तरह से छोटे बच्चों के बीच दोस्ती देखने को मिलती है, उसी तरह से नन्हे जानवरों की दोस्ती वाले क्यूट वीडियो लोगों को काफी पसंद आते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक नन्हे पपी (Puppy) और बेबी डक (Baby Duck) का क्यूट वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दोनों के बीच गजब की बॉन्डिंग देखने को मिल रही है. इसके साथ ही दोनों एक-दूसरे के साथ जमकर मस्ती और उछल-कूद करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान दोनों की क्यूटनेस देखते ही बन रही है. यह वीडियो इतना मनमोहक है कि यह किसी का भी दिन खुशनुमा बना सकता है.
इस वीडियो को एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- दो सबसे प्यारे दोस्त, आप पूरे दिन देखेंगे. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 4.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- हां, मुझे लगता है कि मुझे उन दोनों की जरूरत है, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- बहुत मनमोहक... यह भी पढ़ें: तैरते समय तेज बहाव के चलते झरने से नीचे गिरा नन्हा बत्तख, मां ने अपने बच्चे के लिए उठाया यह कदम (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
two of the cutest friends you will see all day pic.twitter.com/teaJLnLJAI
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) August 28, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2023 07:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

