वायरल

तैरते समय तेज बहाव के चलते झरने से नीचे गिरा नन्हा बत्तख, मां ने अपने बच्चे के लिए उठाया यह कदम (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर बत्तखों का एक दिल जीतने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मां बत्तख अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ पानी में तैरकर जा रही होती है, तभी पानी के तेज बहाव के चलते एक बच्चा झरने से नीचे गिर जाता है.

तैरते समय तेज बहाव के चलते झरने से नीचे गिरा नन्हा बत्तख, मां ने अपने बच्चे के लिए उठाया यह कदम (Watch Viral Video)
बच्चे के लिए झरने से छलांग लगाती मां बत्तख (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों और पक्षियों से जुड़े कई दिलचस्प वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें बच्चे के लिए मां की ममता का अद्भुत उदाहरण भी देखने को मिलता है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर बत्तखों (Ducks) का एक दिल जीतने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मां बत्तख (Mother Duck) अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ पानी में तैरकर जा रही होती है, तभी पानी के तेज बहाव के चलते एक बच्चा झरने से नीचे गिर जाता है. बच्चे को नीचे गिरते देख मां बत्तख उसकी मदद के लिए झरने के बहाव के साथ नीचे आ जाती है और अपनी मां को देखते हुए बाकी के सारे बच्चे भी छलांग लगा देते हैं.

इस वीडियो को @The Figen_ नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- मां बत्तख ने कहा सभी के लिए एक और एक के लिए सब... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 1.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: नन्हे बत्तखों पर विशालकाय अजगर ने किया हमला, मां ने खुद को जोखिम में डालकर बचाई बच्चों की जान

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2023 08:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).