वायरल

Cobra Spotted Hiding In Almirah: जबलपुर में एक घर की अलमारी में मिला 3 फुट लंबा कोबरा, किया गया रेस्क्यू

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बारिश के साथ ही एक बार फिर लोगों के घरों में जहरीले जीव-जंतु दिखाई देने लगे हैं. सोमवार को एक कच्चे घर की अलमारी में 3 फीट लंबी मादा कोबरा मिलने से परिवार में हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार, घटना गढ़ा थाना अंतर्गत इंदिरा नगर, शारदा बस्ती की है...

Cobra Spotted Hiding In Almirah: जबलपुर में एक घर की अलमारी में मिला 3 फुट लंबा कोबरा, किया गया रेस्क्यू
घार में मिला कोबरा (Photo: X@FreePressMP

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बारिश के साथ ही एक बार फिर लोगों के घरों में जहरीले जीव-जंतु दिखाई देने लगे हैं. सोमवार को एक कच्चे घर की अलमारी में 3 फीट लंबी मादा कोबरा मिलने से परिवार में हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार, घटना गढ़ा थाना अंतर्गत इंदिरा नगर, शारदा बस्ती की है. सुखदेव झारिया को अपने घर की अलमारी में 3 फीट लंबी जहरीली मादा कोबरा मिली. कोबरा ने अपना फन फैला रखा था, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया. सुखदेव ने तुरंत सांप विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे को सूचित किया, जो मौके पर पहुंचे और सावधानी से सांप को बचाया. यह भी पढ़ें: Video: दर्जनों सांपों के बीच पहुंचा शख्स, हाथ में लेकर खेलने लगा, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

इसके बाद कोबरा को सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ दिया गया. गजेंद्र दुबे के अनुसार, कोबरा प्रजाति बेहद जहरीली होती है, इसलिए समय रहते इसका बचाव करना बहुत जरूरी है. गजेंद्र दुबे ने कहा, "कोबरा प्रजाति बेहद जहरीली होती है. परिवार और सांपों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सावधानी से इसका बचाव किया गया."

जबलपुर में एक घर की अलमारी में मिला 3 फुट लंबा कोबरा:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2024 01:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).