वायरल

चीन से आने वाला है नया संकट? इंसान में पहली बार मिला H3N8 बर्ड फ्लू, 4 साल का बच्चा हुआ संक्रमित

चीन में बर्ड फ्लू (Bird Flu) के H3N8 स्ट्रेन से एक बच्चा संक्रमित पाया गया है. यह इंसानों में संक्रमण का पहला मामला बताया जा रहा है. मध्य हेनान प्रांत (Henan Province) में रहने वाले एक चार वर्षीय लड़के को 5 अप्रैल को बुखार और अन्य लक्षण होने के बाद जांच करवाई गई. रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टी हो गई है. हालांकि कोई भी करीबी संपर्क वायरस से संक्रमित नहीं मिला है. अधिकारीयों ने बताया कि बच्चा अपने घर में पाले गए मुर्गियों और कौवे के संपर्क में था. चीनी अधिकारीयों के मुताबिक, इस स्ट्रेन के इंसानों में फैलने की संभावना बहुत कम है.

चीन से आने वाला है नया संकट? इंसान में पहली बार मिला H3N8 बर्ड फ्लू, 4 साल का बच्चा हुआ संक्रमित
बर्ड फ्लू (Photo Credits: PTI)

कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहे चीन (China) पर एक और बड़ा खतरा मंडरा रहा है. चीन में बर्ड फ्लू (Bird Flu) के H3N8 स्ट्रेन से एक बच्चा संक्रमित पाया गया है. यह इंसानों में संक्रमण का पहला मामला बताया जा रहा है. मध्य हेनान प्रांत (Henan Province) में रहने वाले एक चार वर्षीय लड़के को 5 अप्रैल को बुखार और अन्य लक्षण होने के बाद जांच करवाई गई. रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टी हो गई है. हालांकि कोई भी करीबी संपर्क वायरस से संक्रमित नहीं मिला है. अधिकारीयों ने बताया कि बच्चा अपने घर में पाले गए मुर्गियों और कौवे के संपर्क में था. चीनी अधिकारीयों के मुताबिक, इस स्ट्रेन के इंसानों में फैलने की संभावना बहुत कम है.

एच3एन8 सबसे पहले 2002 में उत्तरी अमेरिकी में पानी में रहने वाली पक्षियों में पाया गया था. यह घोड़ों, कुत्तों और सील्स को संक्रमित करने के लिए जाना जाता है. लेकिन अब तक मनुष्यों में यह नहीं मिला था. चीन में बर्ड फ्लू के कई अलग-अलग प्रकार मौजूद हैं. इन में से कुछ इंसानों को भी संक्रमित करते हैं, आमतौर पर वे लोग जो मुर्गी पालन करते हैं. पिछले साल चीन ने H10N3 का पहला इंसानी मामला दर्ज किया था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2022 11:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).