वायरल

रेलवे फाटक क्रॉस कर रहा था कार सवार, तभी सामने से आ गई तेज रफ्तार ट्रेन, Viral Video में देखें कैसे बाल-बाल बची जान

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार सवार रेल की पटरी पार करने के लिए फाटक के पास पहुंचता है, तभी सामने से एक तेज रफ्तार ट्रेन आती है, लेकिन वो चंद सेकेंड में अपनी जान बचाने में कामयाब हो जाता है.

रेलवे फाटक क्रॉस कर रहा था कार सवार, तभी सामने से आ गई तेज रफ्तार ट्रेन, Viral Video में देखें कैसे बाल-बाल बची जान
बाल-बाल बचा कार सवार (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: रेलवे फाटक को क्रॉस (Railway Crossing) करते समय जरा सी लापरवाही के चलते कई बार लोग हादसों के शिकार हो जाते हैं. बावजूद इसके लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर रेल की पटरियों (Railway Track) को पार करने से बाज नहीं आते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक कार सवार रेल की पटरी पार करने के लिए फाटक के पास पहुंचता है, तभी सामने से एक तेज रफ्तार ट्रेन आती है, लेकिन कार सवार की किस्मत मौके पर साथ देती है और वो बाल-बाल बच जाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे चंद सेकेंड में कार सवार अपनी जान बचाने में कामयाब हो जाता है.

इस वीडियो को @cctvidiots नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है- सेकेंडों में खुद को बचा लिया. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 794k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: VIDEO: छूकर निकली मौत! रेलेवे ट्रैक पार करते समय बाल-बाल बचा शख्स, वीडियो में देखें RPF जवान ने कैसे बचाई जान

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2023 07:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).