Viral Video: आंध्र के तिरुमाला मंदिर में एक महिला श्रद्धालु पर गिरी पेड़ की टहनी, सामने आया हादसे का डरावना वीडियो
आंध्र प्रदेश के तिरुमाला मंदिर परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक महिला श्रद्धालु के ऊपर एक बड़ी पेड़ की टहनी टूटकर गिर पड़ती है. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो जाती है.
Viral Video: आंध्र प्रदेश के तिरुमाला मंदिर परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक महिला श्रद्धालु के ऊपर एक बड़ी पेड़ की टहनी टूटकर गिर पड़ती है. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो जाती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घायल महिला की पहचान बेंगलुरु की उमरानी के रूप में हुई है. रीढ़ की हड्डी में चोट लगने की वजह से उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन करने के लिए अपने परिवार के साथ तिरुमाला गई थी. दुर्भाग्यवश जपाली तीर्थम में उनके साथ यह हादसा हो गया. इस घटना के बाद मंदिर परिसर के भीतर सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं.
आंध्र के तिरुमाला मंदिर में एक महिला श्रद्धालु पर गिरी पेड़ की टहनी (वीडियो में विचलित करने वाले दृश्य हैं, दर्शक अपने विवेकानुसार देखें)
A branch of a tree falls on a woman in a temple. pic.twitter.com/G3A3tlNmZc
— T_CAS videos (@tecas2000) July 12, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2024 11:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

