'अल्लाह उन्हें जल्द स्वस्थ करें': संत Premananda Maharaj के लिए मुस्लिम युवक ने मांगी दुआ, मदीना से शेयर किया VIDEO
प्रयागराज के एक मुस्लिम युवक सूफियान इलाहाबादी का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह मदीना की पवित्र धरती से प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य के लिए दुआ मांगता नजर आ रहा है.
Saint Premananda Maharaj Health Update: संत प्रेमानंद महाराज इन दिनों अस्वस्थ हैं. वह पिछले कुछ समय से किडनी की बीमारी (Kidney Disease) से पीड़ित हैं और उनका इलाज चल रहा है. देशभर में उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है. इसी बीच, प्रयागराज (Prayagraj News) के एक मुस्लिम युवक सूफियान इलाहाबादी का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह मदीना (Medina) की पवित्र धरती से प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य के लिए दुआ मांगता नजर आ रहा है. वीडियो में सूफियान कह रहा है, "प्रेमानंद महाराज बहुत अच्छे इंसान हैं. अल्लाह उन्हें जल्द स्वस्थ करे."
सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को भारत की गंगा-जमुनी तहजीब (Ganga-Jamuni Tehzeeb) का प्रतीक बता रहे हैं और युवक की तारीफ कर रहे हैं.
ये भी पढें: Premanand Maharaj Health Update: संत प्रेमानंद महाराज पूर्ण रूप से स्वस्थ, आश्रम ने अफवाहों का किया खंडन
मदीना से प्रेमानंद महाराज के लिए मुस्लिम युवक ने मांगी दुआ
पैगंबर हज़रत मुहम्मद के घर पहुँची प्रेमानंद महाराज के स्वस्थ होने की दुआ...
प्रयागराज के एक शख़्स ने शेयर किया ये वीडियो...#Premenandmaharaj #LatestNews #topnews #viralpost #Prayagraj pic.twitter.com/QKPl5L0vMK
— Journalist Cafe (@journalist_cafe) October 13, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2025 05:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

