Har Ghar Tiranga: ‘हर घर तिरंगा’ और ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के लिए UAE में 53 महिला डॉक्टर आईं एक साथ, मिलकर गाया राष्ट्रगान
सोशल मीडिया पर संयुक्त अरब अमीरात से एक बेहद मनमोहक वीडिया सामने आया है, जिसमें यूएई में करीब 53 महिला डॉक्टर आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के लिए एकजुट होती हैं. ये सभी महिला डॉक्टर तिरंगे के रंग में सराबोर होकर भारत का राष्ट्रगान एक साथ गाती दिखाई दे रही हैं.
Har Ghar Tiranga: भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) मनाया जा रहा है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) द्वारा 'हर घर तिरंगा' अभियान (Har Ghar Tiranga Campaign) की शुरुआत की गई है. इस अभियान को लेकर सिर्फ देशवासियों में ही जोश और उत्साह देखने को नहीं मिल रहा है, बल्कि देश के बाहर रहने वाले भारतीय भी इस अभियान का हिस्सा बन रहे हैं. सोशल मीडिया पर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से एक बेहद मनमोहक वीडियो सामने आया है, जिसमें यूएई में करीब 53 महिला डॉक्टर 'आजादी का अमृत महोत्सव' और 'हर घर तिरंगा' अभियान के लिए एकजुट होती हैं. ये सभी महिला डॉक्टर तिरंगे के रंग में सराबोर होकर भारत का राष्ट्रगान (National Anthem) एक साथ गाती दिखाई दे रही हैं. यह वीडियो लोगों के दिलों को जीत रहा है.
देखें वीडियो-
Around 53 Lady Doctors in the UAE came together to sing 🇮🇳#NationalAnthem on the eve of #AzadiKaAmritMahotsov and #HarGharTiranga initiative of Hon’ble PM @narendramodi,expressing a gesture of love and gratitude for our Mother land.@IndianDiplomacy @AmritMahotsav @IndembAbuDhabi pic.twitter.com/Ey4LNuqmct
— India in Dubai (@cgidubai) August 9, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2022 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

