Lalbaugcha Raja 2025: गणेश चतुर्थी से पहले सामने आई मुंबई के लालबाग के राजा की पहली झलक, देखें VIDEO
मुंबई (Mumbai) के लालबाग (Lalbaug) के राजा की पहली झलक सामने आई है. गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के दो दिन पहले लालबाग़ के राजा की सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल की ओर से गणपति बाप्पा की पहली झलक दिखाई जाती है.
Lalbaugcha Raja 2025: मुंबई (Mumbai) के लालबाग (Lalbaug) के राजा की पहली झलक सामने आई है. गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के दो दिन पहले लालबाग़ के राजा की सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल की ओर से गणपति बाप्पा की पहली झलक दिखाई जाती है. जिसकी पहली झलक सामने आ चुकी है. एक हाथ में सुदर्शन चक्र, दुसरे हाथ में शंख, बहुत ही सुंदर मूर्ति दिखाई दे रही है. बता दें की हर साल की तरह इस साल भी लालबाग के राजा (Lalbaug ka Raja) सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल की ओर से बुधवार 27 अगस्त से लेकर 6 सितंबर तक बड़े जल्लोष के साथ बाप्पा का उत्सव मनाया जाएगा. लालबाग के राजा के दर्शन के लिए पूरे भारत भर से भक्त इकठ्ठा होते है. कई कई घंटे लाइन में लगने के बाद भक्तों को बाप्पा के दर्शन मिलते है. लालबाग के राजा की पहली झलक का वीडियो सोशल मीडिया X पर @timesofindia के हैंडल से शेयर की गई है. ये भी पढ़े:Lalbaugcha Raja 2024: लालबाग का राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल का है यह 91 वां वर्ष, आज धूम धाम से हो रहा है बाप्पा का फोटोशूट
लालबाग के राजा की पहली झलक
#Watch | #Maharashtra | First look of #Mumbai's #LalbaugchaRaja ahead of #Ganesh Chaturthi pic.twitter.com/gY0oyj8LW3
— The Times Of India (@timesofindia) August 24, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2025 08:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

