Kangana Ranaut: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की महिला जवान ने कंगना रनौत को जड़ा थप्पड़, हिमाचल प्रदेश से जा रही थीं दिल्ली (Watch Video)
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से चुनाव जीतने वाली बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बदसलूकी हुई है. सूत्रों के अनुसार सीआईएसएफ की महिला जवान ने उनको थप्पड़ मारा है.
Kangana Ranaut Slapped by CISF Constable: हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से चुनाव जीतने वाली बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बदसलूकी हुई है. सीआईएसएफ की महिला जवान ने हिमाचल प्रदेश से दिली जाते समय चंडीगढ़ एयरपोर्ट थप्पड़ जड़ दिया. जिसके बाद कंगना की तरफ से मामले में एयरपोर्ट पर एक शिकायत दर्ज करवाई गई है. कंगना रनौत को थप्पड़ मारने मारने वाली आईएसएफ की महिला जवान का नाम कुलविंदर कौर है. बताया जा रहा है कि किसान आंदोलन पर कंगना द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी से महिला सुरक्षा कर्मी कुलविंदर काफी नाराज थी. इसलिए उसने एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को देखते दी थप्पड़ जड़ दिया. जिसके बाद एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए हंगामा मच गया.
महिला सुरक्षा कर्मी द्वारा बहस के बाद थप्पड़ मारे जाने के बाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट पर महिला सुरक्षा कर्मी से कंगना रनौत का बहस हो रहा है.
CISF की महिला जवान ने कंगना रनौत को मारा थप्पड़:
ब्रेकिंग न्यूज
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना राणावत को CISF की महिला सुरक्षा कर्मी ने थप्पड़ मार दिया। मंडी से सांसद बनी कंगना दिल्ली जाने वाली उड़ान में सुरक्षा जांच के बाद जैसे ही आगे बढ़ीं वहां तैनात महिला कुलविंदर कौर ने जोर से थप्पड़ मारा।
CISF कमांडेंट के कमरे में महिला… pic.twitter.com/lnAsNJEw0Z
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) June 6, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2024 05:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

