अन्य खेल

Power Slap Champion 2025: जुझार सिंह ने रचा इतिहास, पाॅवर स्लैप प्रतियोगिता जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने

Power Slap Champion 2025: जुझार सिंह ने रचा इतिहास, पाॅवर स्लैप प्रतियोगिता जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने
जुझार सिंह (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Jujhar Singh:भारत के जुझार ‘टाइगर’ सिंह ने अबू धाबी में आयोजित पावर स्लैप चैंपियनशिप जीतकर नया इतिहास रच दिया है. जुझार सिंह ने रूस के दिग्गज हेवीवेट खिलाड़ी अनातोली ‘द क्रैकन’ गलुश्का को रोमांचक तीन राउंड की जंग में हरा दिया. इस जीत के साथ जुझार सिंह इंटरनेशनल पावर स्लैप खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. यह प्रतियोगिता 24 अक्तूबर को नेवादा स्टेट एथलेटिक कमीशन की मंजूरी से आयोजित हुई थी. पंजाब के जुझार सिंह की शानदार जीत से पूरे देश में जश्न का माहौल है. पहले राउंड में गलुश्का ने बढ़त बनाई, जबकि दूसरे राउंड में उनके जोरदार थप्पड़ से जुझार की दाहिनी आंख के पास चोट लग गई थीं. लेकिन तीसरे राउंड में जुझार सिंह ने शानदार वापसी करते हुए अपनी ताकत और सटीकता से रूसी प्रतिद्वंद्वी को हरा दिया. जिसके बाद जुझार सिंह को विजेता घोषित किया गया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2025 02:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).