VIDEO: करवा चौथ सेलिब्रेशन बना मातम! पति की लंबी उम्र मांगते वक्त पत्नी को आया हार्ट अटैक, पंजाब के Karnal में युवती की मौत
पंजाब के करनाल से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां करवा चौथ की खुशियां मातम में बदल गईं. दरअसल, करनाल में एक महिला अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए दोस्तों और परिवार के साथ करवा चौथ मना रही थी.
Karnal Karva Chauth Accident: पंजाब (Punjab) के करनाल से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां करवा चौथ की खुशियां मातम में बदल गईं. दरअसल, करनाल में एक महिला अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए दोस्तों और परिवार के साथ करवा चौथ मना रही थी. नाचते-नाचते वह अचानक बेहोश हो गई और गिर पड़ी. पहले तो लोगों ने सोचा कि यह कोई शरारत है, लेकिन जब वह नहीं उठी, तो सभी घबरा गए. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के अनुसार, महिला को दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ा था.
इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. जो त्योहार एक खुशियों भरा होना चाहिए था, वह एक परिवार के लिए हमेशा के लिए गम में बदल गया.
करवा चौथ सेलिब्रेशन बना मातम
पंजाब के करनाल से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया, जहां पति की लंबी उम्र की कामना करते-करते एक पत्नी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. मौत तब आई जब सभी करवा चौथ सेलिब्रेशन के दौरान डांस कर रहे थे! #Punjab #KarwaChauth2025 #ViralVideo #ABPNews pic.twitter.com/ILEsLGg3sn
— ABP News (@ABPNews) October 12, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2025 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

