West Bengal: कोरोना महामारी की स्थिति के कारण त्योहारों में पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध, कलकत्ता हाई कोर्ट का आदेश
पश्चिम बंगाल में कोविड-19 महामारी की स्थिति को देखते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट ने इस दिवाली, काली पूजा, छठ पूजा, क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए पटाखों की बिक्री और उसके उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है.
कोलकाता: पांच दिनों तक मनाए जाने वाले दिवाली उत्सव (Diwali Festival) का लोग पूरे साल बेसब्री से इंतजार करते हैं. दिवाली के दौरान दीयों की रोशनी से घर-आंगन को रोशन किया जाता है और जमकर आतिशबाजी की जाती है. पटाखे फोड़कर लोग दिवाली का जश्न हर्षोल्लास से मनाते हैं, लेकिन इस साल कोरोना संकट के मद्देनजर पटाखों (Firecrackers) की बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है. पश्चिम बंगाल में कोविड-19 महामारी (COVID-19 Pandemic) की स्थिति को देखते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट (Calcutta High Court) ने इस दिवाली, काली पूजा, छठ पूजा, क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए पटाखों की बिक्री और उसके उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है.
देखें ट्वीट-
Calcutta High Court has ordered a complete ban on the sale and use of firecrackers this Diwali/Kali Puja/Chhath Puja/Christmas/New Year due to the #COVID19 pandemic situation in the state. pic.twitter.com/lAWniKMpGq
— ANI (@ANI) October 29, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2021 03:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

