News

VIDEO: उत्तर प्रदेश में मौसम ने बदली करवट, लखनऊ समेत कई शहरों में हुई बारिश, ठंड और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड चल रही है. लेकिन अब मौसम ने करवट बदल ली है. लखनऊ समेत कई शहरों में मंगलवार को बारिश हुई.

VIDEO: उत्तर प्रदेश में मौसम ने बदली करवट, लखनऊ समेत कई शहरों में हुई बारिश, ठंड और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
Credit-(X ,@anaaditv_up)

लखनऊ, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड चल रही है. लेकिन अब मौसम ने करवट बदल ली है. लखनऊ समेत कई शहरों में मंगलवार को बारिश हुई.लखनऊ समेत कानपुर, आगरा, बरेली और मेरठ में देर रात से ही बूंदाबांदी शुरू हुई. बादल भी छायें रहे, जिसके कारण अब शहरों में ठिठुरन भी बढ़ी है. मौसम विभाग के मुताबिक़ राज्य में कई जगहों पर दिन में बादल छाए रहेंगे. बादलों ने सुबह से आसमान में डेरा डाल दिया. 11 बजे तक अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस है. जोनल मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है.इस कारण रात का तापमान बढ़ेगा और दिन का तापमान गिरेगा. 27 और 28 को बारिश की संभावना है. 29 दिसंबर से पछुवा और उत्तर पश्चिम दिशा से हवा चलने के कारण ठंड का एहसास होगा. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @anaaditv_up नाम के हैंडल से शेयर किया गया: ये भी पढ़े:UP Weather Update: मथुरा में शीतलहर का प्रकोप, तापमान में गिरावट के कारण भीषण ठंड की स्थिति

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बारिश 

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2024 01:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).