News

Fact Check: वंदे भारत ट्रेन के लखनऊ में दुर्घटनाग्रस्त होने का वायरल वीडियो है फर्जी, पीआईबी फैक्ट चेक ने दी जानकारी

सोशल मीडिया में रोजाना कई जानकारियां शेयर की जाती है. कई बार ये जानकारी सही होती है और कई बार ये जानकारी पूरी तरह से फेक होती है. फेक जानकारी फैलाने की वजह से लोगों में काफी भ्रम फ़ैल जाता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है.

Fact Check: वंदे भारत ट्रेन के लखनऊ में दुर्घटनाग्रस्त होने का वायरल वीडियो है फर्जी, पीआईबी फैक्ट चेक ने दी जानकारी
Credit-(X,@PIBFactCheck)

Fact Check: सोशल मीडिया में रोजाना कई जानकारियां शेयर की जाती है. कई बार ये जानकारी सही होती है और कई बार ये जानकारी पूरी तरह से फेक होती है. फेक जानकारी फैलाने की वजह से लोगों में काफी भ्रम फ़ैल जाता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम के अकाउंट "santosh_meena8118" द्वारा साझा किया गया है और इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि वंदे भारत ट्रेन लखनऊ में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. जबकि ये दावा पूरी तरह से गलत है. पीआईबी फैक्ट चेक ने इसका खुलासा किया है. उन्होंने इस वीडियो को पोस्ट किया है और बताया है की ,' ये वीडियो लखनऊ के वंदे भारत ट्रेन का नहीं है, बल्कि ये वीडियो चिली का है और ये वीडियो 20 जून 2024 का है. जहांपर रेल दुर्घटना हुई थी. पीआईबी ने अपील की है कि कोई भी इस फेक वीडियो पर विश्वास न करें. इस दौरान कमेंट में लोगों ने इस वीडियो को शेयर करनेवाले शख्स पर कार्रवाई की मांग की है.ये भी पढ़े:Fact Check: क्या मोदी सरकार ‘फ्री लैपटॉप वितरण योजना’ चला रही है? जानिए इस फर्जी दावे के पीछे की असली सच्चाई (Watch Video)

लखनऊ में वंदे भारत ट्रेन एक्सीडेंट का वीडियो है फर्जी

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2025 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).