देश

Fact Check: क्या मोदी सरकार 'फ्री लैपटॉप वितरण योजना' चला रही है? जानिए इस फर्जी दावे के पीछे की असली सच्चाई (Watch Video)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फर्जी योजनाओं से सावधान रहें. केंद्र सरकार 'प्रधानमंत्री मुफ्त लैपटॉप वितरण' जैसी कोई योजना नहीं चला रही है.

Fact Check: क्या मोदी सरकार 'फ्री लैपटॉप वितरण योजना' चला रही है? जानिए इस फर्जी दावे के पीछे की असली सच्चाई (Watch Video)
Photo- X/@PIBFactCheck

Free Laptop Distribution Scheme: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फर्जी योजनाओं से सावधान रहें. केंद्र सरकार 'प्रधानमंत्री मुफ्त लैपटॉप वितरण' जैसी कोई योजना नहीं चला रही है. दरअसल, यूट्यूब चैनल 'Techtalkwithsakshi' के एक शार्ट्स वीडियो में दावा किया गया है कि सरकार 'प्रधानमंत्री फ्री लैपटॉप योजना' के तहत सभी को मुफ्त लैपटॉप दे रही है. लेकिन इस दावे की सचाई को लेकर PIBFactCheck ने स्पष्ट किया है कि यह दावा पूरी तरह से झूठा है.

हालांकि, केंद्र सरकार इस नाम से कोई योजना नहीं चला रही है. ऐसे फर्जी दावों से बचने के लिए सतर्क रहना बहुत जरूरी है.

ये भी पढें: Fact Check: क्या अखिलेश यादव के समर्थकों ने कराई थी महाकुंभ में भगदड़? यहां जानें वायरल VIDEO का पूरा सच

आधिकारिक स्रोतों से पुष्टि कर लें

अगर आप भी इस तरह की जानकारी से प्रभावित होते हैं तो पहले आधिकारिक स्रोतों से पुष्टि कर लें. हमेशा सही जानकारी पाने के लिए सरकारी वेबसाइट्स या सरकारी अधिकारियों से संपर्क करें.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2025 05:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).