देश

Video: मलप्पुरम में एक 15 फीट गहरे कुएं में गिरा जंगली हाथी, वन विभाग ने ऐसे बचाया, देखें वीडियो

केरल के मलप्पुरम जिले में एक कुएं में गिरे हाथी को वन अधिकारियों ने रेस्क्यू किया. मलप्पुरम जिले में एक रबर प्लांटेशन में एक हाथी गलती से 15 फीट गहरे कुएं में गिर गया. जिसके बाद हाथी बाहर आने के लिए काफी संघर्ष कर रहा था. लेकिन वह बाहर नहीं आ सका...

Video: मलप्पुरम में एक 15 फीट गहरे कुएं में गिरा जंगली हाथी, वन विभाग ने ऐसे बचाया, देखें वीडियो
कुएं में गिरे हाथी को निकाला गया (Photo: ANI)

केरल, 19 अप्रैल: केरल के मलप्पुरम जिले में एक कुएं में गिरे हाथी को वन अधिकारियों ने रेस्क्यू किया. मलप्पुरम जिले में एक रबर प्लांटेशन में एक हाथी गलती से 15 फीट गहरे कुएं में गिर गया. जिसके बाद हाथी बाहर आने के लिए काफी संघर्ष कर रहा था. लेकिन वह बाहर नहीं आ सका. कुएं से चीख-पुकार की आवाज देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन अधिकारियों को दी. मौके पर पहुंचे कर्मियों ने जेसीबी की मदद से हाथी को रेस्क्यू किया. पहले से ही थका हुआ हाथी बड़ी मुश्किल से उसमें से निकला. यह भी पढ़ें: Viral Video: शख्स के सिर उतारकर हाथी ने पहनी टोपी, गजराज के स्वैग ने जीता सबका दिल

देखें वीडियो:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2023 08:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).