वायरल

Viral Video: शख्स के सिर उतारकर हाथी ने पहनी टोपी, गजराज के स्वैग ने जीता सबका दिल

हाथियों से जुड़े अनगिनत वीडियोज में इन दिनों एक मजेदार वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है, जिसमें एक वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर के सिर से टोपी उतारकर हाथी खुद अपने सिर पर पहन लेता है और अपना स्वैग दिखाता है.

Viral Video: शख्स के सिर उतारकर हाथी ने पहनी टोपी, गजराज के स्वैग ने जीता सबका दिल
हाथी ने पहनी शख्स की टोपी (Photo Credits: Twitter)

Elephant Viral Video: वैसे तो सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन जंगली जानवरों (Wild Animals)  से जुड़े ढेरों रोमांचक वीडियो देखने को मिलते रहते हैं, लेकिन उनमें भी कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनपर निगाहें थम जाती हैं और उसमें नजर आने वाले नजारे दिल को जीत लेते हैं. खासकर, हाथियों (Elephants) से जुड़े वीडियों की बात ही कुछ और होती है, क्योंकि हाथियों को पारिवारिक प्राणी माना जाता है और वो जंगल में रहने वाले बुद्धिमान व शांतिप्रिय जानवर माने जाते हैं. हाथियों से जुड़े अनगिनत वीडियोज में इन दिनों एक मजेदार वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है, जिसमें एक वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर (Wild Life Photographer) के सिर से टोपी उतारकर हाथी खुद अपने सिर पर पहन लेता है और अपना स्वैग दिखाता है.

इस वीडियो को B&S नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर का गया है, जिसे अब तक 2.6M व्यूज मिल चुके हैं. इसके साथ कैप्शन लिखा है- एक हाथी चंचलता से चोरी करता है और फिर एक वन्यजीव फोटोग्राफर की टोपी लौटाता है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है कि वो भी एक ऐसा ही हाथी चाहता है, जबकि एक अन्य यूजर ने इसे इंटरनेट पर सबसे प्यारा वीडियो बताया है. यह भी पढ़ें: Viral Video: इंसानों की तरह केले को छीलकर खाते दिखे गजराज, हाथी का मजेदार वीडियो हुआ वायरल

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में जंगल सफारी के मजे लेने के दौरान एक विशालकाय हाथी फोटोग्राफर के साथ मस्ती करने लगता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वो पहले अपनी सूंड से फोटोग्राफर के सिर से टोपी उठा लेता है और फिर उसे खुद पहन लेता है. हालांकि अपने सिर पर टोपी पहनने की कोशिश के बाद हाथी शराफत से शख्स को उसकी टोपी वापस लौटा भी देता है. टोपी में हाथी के स्वैग और शख्स को वापस उसकी टोपी लौटाने के अंदाज को देख लोग उस पर फिदा हो रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2023 02:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).