वायरल

Viral Video: इंसानों की तरह केले को छीलकर खाते दिखे गजराज, हाथी का मजेदार वीडियो हुआ वायरल

हाथी से जुड़ा एक रोमांचक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गजराज इंसानों की तरह केला छीलकर खाते हुए नजर आ रहे हैं. केला खाने का हाथी का अनोखा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है और इस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है.

Viral Video: इंसानों की तरह केले को छीलकर खाते दिखे गजराज, हाथी का मजेदार वीडियो हुआ वायरल
केला खाता हाथी (Photo Credits: YouTube)

Elephant Viral Video: जंगल में रहने वाले तमाम जानवरों में हाथियों (Elephants) को समझदार और पारिवारिक प्राणी माना जाता है, जो अक्सर अपने परिवार के साथ रहना पसंद करते हैं. हाथी वैसे तो शांतिप्रिय होते हैं, लेकिन जब उन्हें गुस्सा आ जाता है तो वो जमकर उत्पात भी मचाते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन हाथियों से जुड़े कई मजेदार वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. इसी कड़ी में हाथी से जुड़ा एक रोमांचक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें गजराज इंसानों की तरह केला (Banana) छीलकर खाते हुए नजर आ रहे हैं. केला खाने का हाथी का अनोखा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है और इस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है.

यूट्यूब पर शेयर किए गए वीडियो में जो हाथी नजर आ रहा है, उसका नाम पैंग बताया जा रहा है जो बर्लिन के चिड़ियाघर में रह रहा है. इंसानों की तरह केला खाते हाथी के अंदाज को देखकर हर कोई हैरान हो रहा है. वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उसकी समझदारी और होशियारी की सराहना कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Video: अपने केयरटेकर का हाथ पकड़कर दुलराते हाथी के बच्चे का क्यूट क्लिप वायरल, देखें वीडियो

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी केला खाने से पहले उसके छीलके को हटाने की कोशिश करता है. इस दौरान वो केले को सूंड की नोक से पकड़कर जोर से हिलाता है, जिससे केले का छिलका अलग हो जाता है. हाथी केले के छिलके को हटाने की अपनी प्रक्रिया को तब तक जारी रखता है, जब तक कि छिलका पूरी तरह से अलग नहीं हो जाता है. छिलका हट जाने के बाद वो केला उठाकर खा लेता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2023 12:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).