देश

MP CM Oath Ceremony: मोहन यादव कल लेंगे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी होंगे शामिल

मोहन यादव कल यानी 13 दिंसबर को मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण को लेकर मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होने वाले हैं. वहीं कहा जा रहा है की बीजेपी के दूसरे और बड़े नेता शपथ ग्रहण में शामिल होंगे

MP CM Oath Ceremony: मोहन यादव कल लेंगे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी होंगे शामिल
Mohan Yadav (Photo : X)

MP CM Oath Ceremony: मोहन यादव कल यानी 13 दिंसबर को मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण को लेकर मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होने वाले हैं. वहीं कहा जा रहा है की बीजेपी के दूसरे और बड़े नेता शपथ ग्रहण में शामिल होंगे. मध्य प्रदेश में जहां कल मोहन यादव सीएम के रूप के शपथ लेंगे. जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे वाले हैं.  बीजेपी ने इन दोनों चेहरों को उपमुख्यमंत्री के रूप में मनोनीत किया है,

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जगदीश देवड़ा मल्हारगढ़ सीट से चुनाव जीतने के बाद विधायक बने हैं तो राजेंद्र शुक्ला रीवा विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं. वहीं मनोनीत सीएम मोहन यादव उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक हैं. जिन्हें पार्टी ने राज्य की जिम्मेदारी देते हुए मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान किया है.

मोहन यादव के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी होंगे शामिल:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2023 12:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).