Video: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में बोरवेल में गिरा 5 वर्षीय बच्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के एक गांव में सोमवार शाम पांच साल का एक बच्चा बोरवेल में गिर गया और उसे बचाने के प्रयास जारी हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन के कर्मियों के साथ राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम पुणे शहर से करीब 125 किलोमीटर दूर कर्जत तहसील के तहत कोपर्डी गांव में बोरवेल से बच्चे को निकालने के लिए अभियान चला रही है.
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के कोपर्डी गांव में सोमवार शाम पांच साल का एक बच्चा बोरवेल में गिर गया और उसे बचाने के प्रयास जारी हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन के कर्मियों के साथ राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम पुणे शहर से करीब 125 किलोमीटर दूर कर्जत तहसील के तहत कोपर्डी गांव में बोरवेल से बच्चे को निकालने के लिए अभियान चला रही है. NDRF के अधिकारियों के मुताबिक, लड़का शाम करीब 4 बजे बोरवेल में गिरा.
बच्चा 15 फीट की गहराई में फंसा हुआ है. बचाव अभियान जारी है और घटनास्थल पर एक एंबुलेंस और अन्य चिकित्सा सहायता तैयार रखी गई है. पुलिस के अनुसार, गन्ना मजदूर का बेटा खेलते समय बंद बोरवेल में गिर गया होगा.
देखें वीडियो:
5 NDRF team have started the rescue operation for the 5 yrs old boy who fell down the bore well at the village Kopardi, Ahmednagar.
@NDRFHQ #Pray pic.twitter.com/BqfOOx7ffn
— Aman Sayyad (@journo_aman) March 13, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2023 08:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

