देश

Vande Bharat Express: फिर जानवर से टकराई वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

वलसाड और वापी के बीच गुरुवार शाम सेमी हाई स्पीड ट्रेन मवेशियों से टकरा गई. हादसे में ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है.

Vande Bharat Express: फिर जानवर से टकराई वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त
(Photo Credits ANI)

Vande Bharat : मुंबई सेंट्रल और गांधीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर हादसे का शिकार हो गई है. वलसाड और वापी के बीच गुरुवार शाम सेमी हाई स्पीड ट्रेन मवेशियों से टकरा गई. हादसे में ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है. ट्रेन वापी और उदवाड़ा के बीच 12 मिनट तक रुकी रही.

इस साल 30 सितंबर को प्रधानमंत्री ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी. 30 सितंबर से इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन सेवा शुरू होने के बाद से यह इस तरह की चौथी घटना है. इससे पहले इस ट्रेन से 29 अक्टूबर को एक्सीडेंट हुआ था.  वंदे भारत एक्सप्रेस सात अक्टूबर को भी आणंद में गाय से टकरा गई थी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2022 08:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).