देश

Bihar: उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग से बचाए गए बिहार के 5 श्रमिक पहुंचे पटना, श्रम मंत्री सुरेंद्र राम ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत.. देखें VIDEO

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग से मंगलवार रात बचाए गए बिहार के 5 श्रमिक शुक्रवार को पटना पहुंचे. बिहार सरकार के श्रम मंत्री सुरेंद्र राम ने पटना एयरपोर्ट पर इन श्रमिकों का स्वागत किया. इस दौरान श्रम संसाधन विभाग के अफसर भी यहां मौजूद रहें. पटना एयरपोर्ट से श्रमिको को उनके घर तक पहुंचाने के लिए बिहार सरकार की ओर से व्यवस्था की गई है.

Bihar: उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग से बचाए गए बिहार के 5 श्रमिक पहुंचे पटना, श्रम मंत्री सुरेंद्र राम ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत.. देखें VIDEO

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग से मंगलवार रात बचाए गए बिहार के 5 श्रमिक शुक्रवार को पटना पहुंचे. बिहार सरकार के श्रम मंत्री सुरेंद्र राम ने पटना एयरपोर्ट पर इन श्रमिकों को माला पहनाकर और गुलदस्ता देकर इनका स्वागत किया. इस दौरान श्रम संसाधन विभाग के अफसर भी यहां मौजूद रहें. पटना एयरपोर्ट से श्रमिको को उनके घर तक पहुंचाने के लिए बिहार सरकार की ओर से व्यवस्था की गई है. बता दें कि सिलक्यारा सुरंग में करीब 17 दिन तक फंसे रहे सभी 41 श्रमिकों को विभिन्न एजेंसियों के संयुक्त बचाव अभियान के तहत मंगलवार शाम को सकुशल बाहर निकाल लिया गया था. चारधाम यात्रा मार्ग पर निर्माणाधीन साढ़े चार किलोमीटर लंबी सिलक्यारा-बड़कोट सुरंग का एक हिस्सा 12 नवंबर को ढह गया था, जिसके कारण 41 श्रमिक सुरंग में फंस गए थे.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2023 09:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).