Night Curfew in Lucknow: कोरोना की बढ़ते मामलों के चलते लखनऊ में कल से रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक लगाया जाएगा नाईट कर्फ्यू
यूपी के लखनऊ में कोरोना की रफ्तार बेकाबू होने लगी है, जिसपर नियंत्रण पाने के लिए नाईट कर्फ्यू का ऐलान किया गया है. लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के अनुसार, कल यानी गुरुवार रात 9 बजे से सुबह 6 बजे के बीच नाईट कर्फ्यू लगाया जाएगा.
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए कल से रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाईट कर्फ्यू लगाया जाएगा.
Night curfew to be imposed in Lucknow from tomorrow between 9 pm and 6 am: Police Commissioner of Lucknow DK Thakur
— ANI UP (@ANINewsUP) April 7, 2021
इसके अलावा कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर काबू पाने के लिए लखनऊ में तत्काल प्रभाव से 15 अप्रैल तक सभी सरकारी, गैर-सरकारी स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान और कोचिंग क्लास बंद रहेंगे.
लखनऊ में कोविड19 संक्रमण पर नियंत्रण हेतु तत्काल प्रभाव से दिनांक 15 अप्रैल 2021 तक चिकित्सा, नर्सिंग एवम् पैरा मेडिकल संस्थानों को छोड़ कर समस्त सरकारी, गैर सरकारी अथवा निजी प्रबंधधीन विद्यालय, महाविद्यालय एवम् शैक्षणिक संस्थान एवं कोचिंग संस्थान बंद किए जाते हैं।
— DM Lucknow (@AdminLKO) April 7, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2021 11:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

