UP: सीएम योगी ने 52 साल पहले बांग्लादेश से आए हिंदू शरणार्थियों को दिया सौगात, जमीन और आवास योजना का मिला लाभ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हिंदू बांग्लादेशी शरणार्थी परिवारों को कृषि भूमि का पट्टा और आवास का आवंटन पत्र सौंप दिया है.
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 63 हिंदू बांग्लादेशी शरणार्थी परिवारों को आवासीय और कृषि भूमि के कागजात वितरित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हिंदू बांग्लादेशी शरणार्थी परिवारों के पुनर्वास परियोजना को लागू कर दिया गया है. 2 एकड़ भूमि और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत एक लाख 20 हजार रूपए मिलेगा. एक शौचालय का भी निर्माण करवाया जाएगा.
असल में 1971 में अपना घर छोड़कर आए ये परिवार 51 साल से निर्वासित जीवन जी रहे हैं और इन परिवारों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा है. हालांकि पहले पुनर्वास विभाग के पास पर्याप्त जमीन न होने के कारण इसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन अब रसूलाबाद में पुनर्वास के नाम पर जमीन मिली है.
63 परिवारों के पुनर्वास के तहत बसे होंगे खेती को भी मिलेगी दो एकड़ जमीन इन परिवारों को 126 एकड़ जमीन में बसाया जाएगा. हर परिवार को आवास के लिए 200 वर्ग मीटर की जमीन मिली है. साथ ही इन परिवारों को मनरेगा से जोड़ा जाएंगा. सरकार ने इन परिवारों के लिए 300 एकड़ जमीन चिन्हित किया है और इस भूमि पर इन्हें सिंचाई की सुविधा भी मिलेगी ताकि इन्हें कोई दिक्कत न हो.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 63 हिंदू बांग्लादेशी शरणार्थी परिवारों को आवासीय और कृषि भूमि के कागजात बांटे, इस दौरान दोनों डिप्टी CM भी रहे मौजूद।@myogiadityanath @CMOfficeUP @brajeshpathakup @kpmaurya1 @UPGovt pic.twitter.com/SyJPJEjvt9
— TV9 Uttar Pradesh (@TV9UttarPradesh) April 19, 2022
63 हिंदू बांग्लादेशी शरणार्थी परिवारों के पुनर्वास परियोजना को लागू कर दिया गया है। 2 एकड़ भूमि और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत एक लाख 20 हजार रूपए मिलेगा। एक शौचालय का भी निर्माण करवाया जाएगा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, लखनऊ pic.twitter.com/0DPJF5X0Ch
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 19, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2022 11:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

