Ram Mandir: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सीएम योगी ने रखा राम मंदिर के गर्भगृह का पहला पत्थर, देखें वीडियो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह निर्माण के लिए शिलापूजन किया. सीएम योगी पहले हनुमानगढ़ी मंदिर गई और हनुमान जी का दर्शन-पूजन करने के बाद भगवान राम की जन्मभूमि में शिलापट्ट रखा.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह के लिए शिलापूजन किया. उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राम मंदिर के गर्भगृह का पहला पत्थर रखा. इससे पहले उन्होंने अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की.
कार्यक्रम में मौजूद वीएचपी (VHP) नेता राजेंद्र सिंह पंकज ने कहा "लगभग 496 वर्षों के बाद आज हमें ये दिन देखने को मिला है. 1994 से जो शिलाएं आज के दिन का इंतजार कर रहीं थी, उनकी साधना आज पूरी हुई है. हम लोगों के लिए खुशी की बात है कि अभियान हमारे समय में शुरू हुआ और अपने परिणीति को प्राप्त करने के लिए गतिमान हो रहा है."
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह के लिए शिलापूजन में शामिल हुए। pic.twitter.com/eSdXS3qyHU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 1, 2022
#WATCH | Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath performs 'poojan' of Garbhagriha at Ayodhya's Ram Mandir. pic.twitter.com/DFe98HUWeY
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 1, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2022 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

