हरियाणा के CM मनोहर लाल बनाएंगे देश में सर्वश्रेष्ठ किसान नीति, बेहतर भविष्य के लिए उठाए जा रहे हर संभव कदम
सरकार का सपना है कि हरियाणा की किसान नीति भारत में सर्वश्रेष्ठ साबित हो. हरियाणा सरकरा के मुताबिक प्रदेश में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 19 लाख 34 हजार 905 किसानों को 3363.41 करोड़ रुपए वितरित किए गए हैं. प्रधानमंत्री फसल योजना के तहत 20,80,611 पात्रों को 4729.20 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है.
हरियाणा: प्रदेश सरकार ने रबी के सीजन की फसलों का मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण कराने को लेकर एक बार फिर से मौका दिया है. किसान 13 अप्रैल तक पोर्टल पर अपनी फसलों का पंजीकरण करा पाएंगे.
कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि CM मनोहर लाल और सरकार का सपना है कि हरियाणा की किसान नीति भारत में सर्वश्रेष्ठ साबित हो. सोनीपत में लगभग आठ हजार करोड़ की लागत से बागवानी मंडी तैयार की जा रही है. इससे फल, सब्जी एवं फूलों का निर्यात बाहरी देशों में किया जा सकेंगा. इस मंडी से पूरे देश के किसान परस्पर जुड़ सकेंगे.
वहीं हरियाणा सरकरा के मुताबिक प्रदेश में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 19 लाख 34 हजार 905 किसानों को 3363.41 करोड़ रुपए वितरित किए गए हैं. प्रधानमंत्री फसल योजना के तहत 20,80,611 पात्रों को 4729.20 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है. 86 लाख 76 हजार 916 पात्र किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किया गया है. इसके अलावा एक मुफ्त निपटान योजना के तहत चार लाख 10 हजार किसानों का 1314 करोड़ रुपये का ब्याज माफ किया गया है.
कृषि क्षेत्र को उन्नत करने के साथ-साथ किसानों के बेहतर भविष्य के लिए उठाए जा रहे हर संभव कदम pic.twitter.com/irbBrAo8mz
— CMO Haryana (@cmohry) April 12, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2022 12:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

