UP: यूपी एसटीएफ ने शामली जिले से एक आतंकी संदिग्ध को किया गिरफ्तार, अवैध हथियार जुटाकर बड़ी घटना को अंजाम देने की बना रहे था योजना
उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गुरुवार को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकवादी समूहों के साथ कथित संबंधों के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया.
उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने गुरुवार को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकवादी समूहों के साथ कथित संबंधों के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. एसटीएफ द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, शामली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के मोमिनपुरा का कलीम अहमद एक आतंकवादी संगठन के निर्देश पर अवैध हथियार इकट्ठा करने की कोशिश कर रहा था.
उत्तर प्रदेश एसटीएफ के अनुसार, अवैध हथियार जुटाकर देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता एवं सामाजिक सौहार्द को विघटित करने तथा भारत की आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा को क्षति पहुंचाने के प्रयास में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे और मोबाइल पर भी ये लोग साजिश रच रहे थे. भारत में सुरक्षा से संबंधित स्थानों की तस्वीरें और व्हाट्सएप संदेश व्हाट्सएप के माध्यम से आईएसआई और पाकिस्तान में आतंकवादी संगठनों को भेजे गए थे.
देखें ट्वीट:
Special Task Force Uttar Pradesh has arrested a man namely Kaleem for collecting illegal weapons under a criminal conspiracy with Pakistani intelligence agency. By gathering illegal weapons under the conspiracy, they were planning to carry out some major incidents in an attempt… pic.twitter.com/KyZJnzbWR4
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 18, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2023 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

